डा. सत्येन्द्र का यह नेक कार्य सराहनीय है: डा. पीके श्रीवास्तव
जौनपुर। उषा-भानु फाउण्डेशन द्वारा समाजसेवी भानु प्रताप सिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन वृद्धाश्रम में किया गया। शिविर की शुरुआत मुख्य अतिथि डा. पीके श्रीवास्तव एवं डा. बीडी पाण्डेय ने होमियोपैथी के जनक डा. सैमुअल हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात संस्था के सचिव/प्रबन्धक डा. सत्येन्द्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुये संस्था द्वारा विगत दिनों में किये गये सामाजिक कार्यों को बताया।
वहीं मुख्य अतिथि डा. पीके श्रीवास्तव ने कहा कि उषा-भानु फाउण्डेशन द्वारा किये गये सामाजिक कार्य सराहनीय है। डा. सत्येन्द्र सिंह द्वारा मानवता की सेवा में जगह-जगह होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित करके रोगियों को लाभ पहुंचाना बहुत सुंदर कार्य है। यह दवा हानि रहित, सस्ती एवं सर्वसुलभ है। कैम्प में 200 से अधिक लोगों को दवाएं वितरित की गईं। साथ ही चेचक रोधी दवाओं का वितरण किया गया।
इस अवसर पर डा. एसए रिजवी, डा. आशीष पाण्डेय, बीडी शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद यादव, महेंद्र विश्वकर्मा, संजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे। अन्त में डा. सत्येन्द्र सिंह ने आये सभी लोगों एवं सहयोग करने वालों, मुख्य रूप से वृद्धाश्रम के प्रबन्धक रवि चौबे एवं महिमा चौबे जी का आभार जताया। साथ ही भविष्य में ऐसे कार्यक्रम करने का आश्वासन भी दिया।
.jpg)









