चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भावभीनी विदाई समारोह हुआ जहां सफाईकर्मी रमेश तथा सीनियर नर्सिंग ऑफिसर शांति यादव को सेवानिवृत्ति के उपरांत अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दोनों कर्मियों के लंबे सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना किया।
इस अवसर पर डॉ. संजीव यादव, डॉ. राकेश, डॉ. हरिओम, डॉ. रण बहादुर, डॉ. आशीष यादव, डॉ. जमालुद्दीन, डॉ. आर.के. वर्मा, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. नीतू शुक्ला, बड़े बाबू बिस्मिलाह, चीफ फार्मासिस्ट जे.पी. पांडेय, गिरीश यादव, नर्सिंग स्टाफ परिमला, आशा, दुर्गावती, कविता, सुषमा, प्रीति पांडेय, बबीता, उमाकांत सुमन, रमेश गौतम, गोलू यादव, कनिष्क, क्लर्क अमित, आयुष्मान मित्र संजय यादव, विशाल, प्रदीप, राजेश पांडेय, आईओ चौहान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
.jpg)











