राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र कैफ खान पुत्र मेराज अहमद ने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगभग 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और इलाके का नाम रोशन किया है। कैफ खान क्षेत्र के हफीजुल्लाह नाना इण्टर कॉलेज बादशाही तालाब के प्रधानाचार्य के पुत्र व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सेराज अहमद के भतीजे हैं। जिससे उनकी उपलब्धि और भी प्रेरणादायक बन जाती है।
कैफ वर्तमान में लखनऊ में रहकर अपनी आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी इस सफलता से न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने कैफ खान को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है। कैफ खान की इस सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
.jpg)











