शीर्ष नेतृत्व को बधाई देने के लिये निकाली गयी स्कूटी रैली
जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल के नेतृत्व में निकला जूलुस
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत कर महिलाओं को जागरूक करने हेतु भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल के नेतृत्व में बुधवार को स्कूटी रैली निकाला गया। रैली अखनसराय स्थित एक होटल से निकल नगर भ्रमण किया। रैली महिलाओं में जागरुकता फैलाना तथा उनके अधिकारों के प्रति समाज को सजग करने हेतु निकाला गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्कूटी रैली में भाग लेकर उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई जहां लोगों ने भी इसका स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद मिलती है।
इस अवसर पर रीता जयसवाल भाजपा जिला कोषाध्यक्ष, वैदेही सखी अध्यक्ष नीतू मिश्रा, भूमि सोनी, पूजा रॉयल ब्यूटी, स्वाति जायसवाल, खुशबू जायसवाल, सुमन गुप्ता, सीमा जायसवाल, पूजा जायसवाल, वेदवती गुप्ता, सोनम जायसवाल, पूजा अग्रहरि, परी जायसवाल, गुण जायसवाल, नीलम अग्रहरि, सविता अग्रहरि, सविता देवी, गीता सिंह, रीता सोनी, कीर्ति जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मोदनवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, कालीचरण जायसवाल, मुस्तकीम अहमद, ओम चौरसिया, महेश लालवानी, धर्मेंद्र सिंह, राजीव सिंह, संदीप जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
.jpg)











