Jaunpur News: शरारती तत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा के साथ की छेड़छाड़, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शरारती तत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा के साथ की छेड़छाड़, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम


3 घण्टे बाद खुला जाम, प्रशासन ने ली राहत की सांस


विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बकुलिया (कुसरना) ग्राम में उस समय तनाव फैल गया जब अज्ञात शरारती तत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर फरार हो गये। घटना गुरुवार तड़के सुबह की बताई जा रही है। साथ पुलिस बूथ से महज सौ मीटर दूर की है। जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार अज्ञात लोगों ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा के पास लगे ताले को तोड़ा और मूर्ति को नुकसान पहुंचाकर फरार हो गये। घटना पुलिस बूथ से 100 मीटर दूरी पर हुई है।

Jaunpur News: शरारती तत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा के साथ की छेड़छाड़, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिये जिससे यातायात प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अजीत चौहान व प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास करने लगे, मगर आक्रोशित लोग तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को अनियंत्रित देख सदर एसडीएम सुनील भारती व सीओ सिटी देवेश सिंह भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किए। लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रोड को खाली कराकर आवागमन को पुनः शुरू कराया गया।

Jaunpur News: शरारती तत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा के साथ की छेड़छाड़, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

मामले में पुलिस ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर लगभग एक दर्जन थानों की पुलिस बल मौके पर तैनात कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।


कई बार प्रतिमा के साथ हो चुका है छेड़छाड़

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिमा के साथ इसके पहले भी कई बार छेड़छाड़ की जा चुकी है। सुरक्षा के लिए ग्रामीणों की मदद से प्रतिमा स्थल पर मकान का निर्माण कराया गया था ताकि प्रतिमा को सुरक्षित रखा जा सके और भविष्य में ऐसी कोई घटना न घटित हो जिससे समाज में असंतोष न फैले लेकिन आज की घटना ने एक बार फिर लोगों को आक्रोशित और शर्मसार कर दिया।



सीसीटीवी कैमरे से होगी बाबा साहब की प्रतिमा की निगरानी

आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस के बीच जाम खुलवाने को लेकर घंटों बहस होती रही लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने नई प्रतिमा लगवाने और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त कर वापस घर लौट गए। प्रदर्शन खत्म होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके बाद दोपहर बाद बाबा साहब की नई प्रतिमा को स्थापित किया गया और पास में लगे सोलर पैनल पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया जिसकी निगरानी अब लगातार की जाएगी। इसे लेकर ग्रामीणों में संतोष और खुशी का माहौल देखने को मिला।



प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ सुनियोजित मानसिकता का प्रतीक

देश भर में शायद ही कोई महीना ऐसा गुजरता हो जब बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने की खबर न आती हो। यह केवल संयोग या शरारत नहीं हो सकता, बल्कि यह एक सुनियोजित मानसिकता का प्रतीक है जो समानता, न्याय और संविधान से भयभीत प्रतीत होती है। सवाल यह नहीं है कि प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ हुई, बल्कि सवाल यह है कि आखिर बार-बार बाबा साहब की प्रतिमा को ही निशाना क्यों बनाया जाता है।



प्रदर्शन के दौरान एम्बुलेंस को कराया गया पार

आक्रोशित ग्रामीणों के चक्काजाम के दौरान मानवता की एक अनोखी मिसाल भी देखने को मिली। प्रदर्शन के दौरान गुजर रही एंबुलेंस तथा दो पहिया वाहन पर सवार मरीजों को प्रदर्शनकारियों ने स्वयं रास्ता देकर जाने की अनुमति दी। यह दृश्य देखकर मौजूद लोगों ने इस पहल को मानवता की मिसाल बताया।

adsads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!