राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करने के लिए स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को कन्या प्राथमिक विद्यालय बभनौटी द्वारा प्रभातफेरी एवं रैली का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्राओं एवं शिक्षकों ने मोहल्लों की विभिन्न गलियों में घूमकर लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। रैली में शामिल बच्चों ने सब पढ़ें, सब बढ़ें, बेटी पढ़ाओ, देश बढ़ाओ जैसे प्रेरणादायक नारे लगाते हुए चल रहे थे ।विद्यालय की शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी शिक्षा में सहयोग करें। यह भी बताया कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है। इस अवसर पर सभासद अमित सोनकर, प्रधानाध्यापिका आराधना पाण्डेय, सहायक अध्यापिका अर्चना गुप्ता, प्रतिभा सिंह, शिक्षामित्र कामिनी पाण्डेय, पूनम प्रजापति समेत तमाम लेाग उपस्थित रहे।
.jpg)










