Jaunpur News: पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, मची सनसनी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, मची सनसनी


विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ब्राह्मणपुर झमका गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की आम के पेड़ पर लटकते हुए शव की खबर मिली। मृत युवक की पहचान आदित्य राजभर पुत्र अनिल राजभर 18 वर्ष के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्य राजभर 12वीं का छात्र था वह मंगलवार की देर शाम किसी बात को लेकर आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे झूल गया। टहल रहे लोगों की निगाह आम के पेड़ पर लटकते हुए युवक पर पड़ते ही दौड़ पड़े और युवक को नीचे उतार घटना की जानकारी पुलिस व परिजन को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सकों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। मौत की खबर होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!