चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के कौड़िया फाटक के पास बसंती देवी आईटीआई मोड़ पर हाई मास्ट लाइट का विधिवत अनावरण किया गया। इस हाई मास्ट लाइट के लगने से अब रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को काफी सुविधा मिलने लगी है।
बताया जाता है कि कौड़िया रेलवे क्रॉसिंग के 24 घंटे खुले रहने के कारण इस मार्ग से अंबेडकर मूर्ति होते हुए खुटहन रोड तक लोगों का आवागमन काफी बढ़ गया है। पहले यहां रात के समय पर्याप्त रोशनी न होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब हाई मास्ट लाइट लगने से इस समस्या से काफी हद तक निजात मिल गई है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि चंद्रेश चौधरी, दिवाकर मिश्र, डॉ. उजैर, देवी प्रसाद चौरसिया, अजय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
.jpg)











