Jaunpur News: मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ट्रस्ट ने पेश की मानवता की मिशाल

Aap Ki Ummid
follow us


Jaunpur News: मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ट्रस्ट ने पेश की मानवता की मिशाल


अजय पाण्डेय/राकेश शर्मा

जैनपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने एक बार फिर मानवता और करुणा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों की सहायता के साथ अब एक निर्धन बेटी के विवाह को संपन्न कराने का सराहनीय संकल्प लिया गया है।

ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश शर्मा स्वयं गरीब परिवार के घर पहुंचे और बेटी को अंगवस्त्र भेंट करके न केवल सम्मान दिया, बल्कि समाज को एक भावनात्मक संदेश भी दिया कि गरीबों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। किसी भी बेटी की शादी आर्थिक अभाव में न रुके, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस पुनीत कार्य में जौनपुर के पत्रकार देवेन्द्र खरे की अहम भूमिका रही जिनकी सूचना पर ट्रस्ट ने तत्काल पहल करते हुए इस परिवार तक मदद पहुंचाई। ट्रस्ट ने ऐसे जागरूक और संवेदनशील पत्रकारों की खुले दिल से सराहना की है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोक जनशक्ति पार्टी की प्रदेश सचिव रेनू शर्मा, जिलाध्यक्ष ममता सिंह, ट्रस्ट के महामंत्री राजेश गौतम, सदस्य मोनी मिश्रा, संतोष पत्रकार सति क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिकों ने इस नेक कार्य में अपना सहयोग और समर्थन दिया।

ट्रस्ट ने जिले के सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से भावुक अपील किया कि वे आगे आएं और इस गरीब बेटी की शादी में यथासंभव सहयोग करें। आपका छोटा सा योगदान भी किसी के जीवन में बड़ी खुशियां ला सकता है।

ट्रस्ट ने यह भी संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे मानवीय कार्य निरंतर जारी रहेंगे, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार खुद को अकेला महसूस न करे। आइए, हम सब मिलकर सिहीपुर में एक बेटी के सपनों को साकार करें और समाज में मानवता की एक नई मिसाल कायम करें।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!