तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा सकापुर में 15 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर वैचारिक संगोष्ठी के माध्यम से जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम तथागत भगवान बुद्ध तथा बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई। तत्पश्चात उपस्थित अतिथि/वक्ता पंकज दुबे, संतोष सिंह, निखिल शर्मा, राहुल बौद्ध, प्रदीप सरोज, साहब लाल पांडेय, हरिहरनाथ पांडेय, तरुण चौबे, राजेन्द्र सरोज, डा अशोक सरोज सहित तमाम वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।
तत्पश्चात कार्यक्रम के संचालक विशाल कुमार ने सभी वक्ताओं के वक्तव्य का सार प्रस्तुत करते हुए बताएं कि बाबा साहब का संपूर्ण जीवन मानवता को समर्पित था तथा उन्होंने सभी जातियों को एकजुट होकर रहने की बात कही है जिसे हम सभी को पालन करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन मोहन एवं संचालन विशाल कुमार ने किया। अंत में आये अतिथियों के प्रति कार्यक्रम आयोजक मुलायम तथा भोलानाथ ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विपिन कुमार, सौरभ मिश्र, देवेंद्र सिंह, रविन्द्र सरोज सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)











