Jaunpur News: नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेण्डरी स्कूल का परीक्षाफल रहा शानदार, आयुषी ने किया टॉप

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेण्डरी स्कूल का परीक्षाफल रहा शानदार, आयुषी ने किया टॉप


पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बेहतर रहा नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेण्डरी स्कूल का परीक्षाफल: डॉ. सीडी सिंह

जौनपुर। कन्हईपुर, मुरादगंज स्थित नेहरू बालोद्यान सीनियर सेकेण्डरी स्कूल ने वर्ष 2026 की सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए उत्कृष्ट परीक्षाफल प्राप्त किया है। इस वर्ष विद्यालय की छात्रा आयुषी ओझा ने 95.2% अंक अर्जित कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया और संस्थान का गौरव बढ़ाया। विद्यालय द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार, अन्य छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन भी बेहद सराहनीय रहा। यथार्थ आर्या ने 94.6%, आयुष यादव ने 94.4% और नमन यादव ने 94.2% अंकों के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अतिरिक्त सारिका वर्मा (94%), आदर्श मिश्रा (93.2%), वैष्णवी सिंह (93%), सिंह हार्दिक रूपेश (92%), खुशी यादव (90.2%) तथा नैन्सी मौर्या व शुभम यादव ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धि में चार चाँद लगाए। छात्रों की इस शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सीडी सिंह, संचालिका डॉ. चन्द्रकला सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सीडी सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी कड़ी मेहनत और लगन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षकों की मेहनत रंग ला रही है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन ने एक बार फिर दिल जीत लिया। मैं सभी शिक्षकों को बधाई देता हूं कि वह पूरी ईमानदारी और तन्मयता के साथ बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं जिसका परिणाम आज सबके सामने हैं। विद्यालय में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अच्छे संस्कार भी दिए जाते हैं। सभी बच्चों को अपना बच्चा समझकर हम लोग उन्हें बेहतर से बेहतर शिक्षा दे रहे हैं।

adsads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

















































#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!