सेंट जेवियर्स स्कूल में हुआ भव्य समारोह, टॉपर्स को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह हुआ। कार्यक्रम में हाईस्कूल (सीबीएसई) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।
समारोह में छात्रा भाव्या गुप्ता ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा आर्यन यादव (95%), प्रज्ञा (92.5%), तेजस गुप्ता (92.2%), प्रभात मिश्रा (91.5%), अन्नया रानी (91.4%), रूबी गौतम (91%), समीर (91%), अभिजात कृष्णा (91%), आकांक्षा निषाद (90%), सूर्यांश पटेल (90%) सहित अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के निदेशक गौतम जायसवाल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य राज बल्लभ श्रीवास्तव ने सभी मेधावियों को बुके, मेडल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही सफलता प्राप्त होती है।
मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय निदेशक, प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य लक्ष्मी मोहता, गुरुजनों तथा अपने अभिभावकों को दिया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक सुनील यादव ने किया जबकि आभार उप-प्रधानाचार्य द्वारा व्यक्त किया गया।
समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका श्रेय निगम, विजय सिंह, अमित राय, राजेश अग्रहरि, प्रिया, मिथलेश, दीपक राय आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
.jpg)












