विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. अवनीश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कुलपति प्रो. वन्दना सिंह से मिलकर शिक्षक समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपा। पूर्व में दिए गए इस लंबित मांग पर बिंदुवत एक—एक मुद्दे पर विस्तार से समाधान करने का आग्रह किया जिसमें वरिष्ठता सूची के मुद्दे पर लंबित मांग पर ध्यान आकृष्ट कराया।
महामंत्री डॉ संजय तिवारी पे अत्यंत कम डीए का हवाला देते हुए डीए 540 रूपया करने व लंबित पीएचडी के मुद्दे पर समाधान हेतु प्रभावी ढंग से आग्रह किया। विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष व शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक डॉ रविकांत सिंह ने अधिवर्षता आयु के संबंध में नवीनीकरण पत्र देने व मुल्यांकन कार्य में सहभागिता दे रहे शिक्षकों को ही परिक्षकत्व देने की मांग किया। इस संबंध में कुलपति एवं कुलसचिव की उपस्थिति में ही बिंदुवत मांगों को गम्भीरता से लेते हुए समाधान का अतिशीघ्र आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में तमाम शिक्षक शामिल रहे।
.jpg)










