शाहगंज गौरव सम्मान में खुशबू जायसवाल को मंच पर मिला सम्मान
सेंट डेविड स्कूल व जौनपुर पत्रकार संघ के बैनर तले हुआ कार्यक्रम
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मनेछा स्थित हबीब हॉस्पिटल के समीप सेंट डेविड स्कूल में शाहगंज गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। सेंट डेविड स्कूल और जौनपुर पत्रकार संघ की शाहगंज इकाई और के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओं, समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित की इस श्रेणी में शाहगंज से समाजसेविका खुशबू जायसवाल जो निहारिका ब्यूटी सैलून की डायरेक्टर व लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की अध्यक्ष भी हैं, के सामाजिक कार्यों के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिले के आदमपुर निवासी व सिंगापुर के प्रसिद्ध कारोबारी अयाज़ अहमद उर्फ अज्जू रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जौनपुर पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष शशिमोहन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य इरफान अहमद खान, चेयरमैन वसीम अहमद, शाहगंज चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, डा. अभिषेक रावत रहे। समारोह की अध्यक्षता अनिल उपाध्याय प्रबंधक सर्वोदय इण्टर कालेज खुदौली ने किया। कार्यक्रम शुभारंभ से पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति से जुड़ी एक सांस्कृतिक कार्यक्रम जो भारत के विविधता में एकता का सन्देश दिया। जिसपर पंडाल तालियों से परिसर गूंज उठा।
मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज में सकारात्मक कार्य करने वालों को सम्मानित करना बेहद जरूरी है। इससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और समाज में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल बनता है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे निष्पक्ष और निर्भीक होकर कार्य करें। उन्होंने ऐसे आयोजनों को पत्रकारिता और समाज के बीच सेतु बताया।
अध्यक्षता कर रहे प्रबन्धक अनिल उपाध्याय ने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें मंच देने की। शिक्षा सिर्फ किताबों पर आधारित नही संकारिक भी होनी चाहिए। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को शाहगंज गौरव सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन रविकांत जायसवाल और फुरकान खान ने संयुक्त रूप से किया। अंत में आयोजक डॉ. रईस खान और अखलाक खान ने संयुक्त रुप से समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
.jpg)











