Jaunpur News: कुलपति को पूर्वांचल माटी सम्मान पर शिक्षक प्रतिनिधिमण्डल ने दी बधाई

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कुलपति को पूर्वांचल माटी सम्मान पर शिक्षक प्रतिनिधिमण्डल ने दी बधाई


विभिन्न मुद्दे भी उठाये, वार्ता पर जताया संतोष

विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह को ‘पूर्वांचल माटी सम्मान’ से सम्मानित किए जाने पर शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बधाई प्रेषित किया। यह सम्मान उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह सम्मान न केवल कुलपति के व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है, बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र की शैक्षिक गरिमा का भी प्रतीक है। उन्होंने कुलपति के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।

इस दौरान एक सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल एवं कुलपति के बीच संवाद हुआ जिसमें बधाई के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श भी किया गया। इसी क्रम में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विशेष रूप से पीएचडी से संबंधित समस्याएँ तथा चयन प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। शिक्षक प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि वे शिक्षक हितों के प्रति पूरी तरह सजग हैं और एक सक्रिय एवं मजबूत प्रतिनिधिमंडल के रूप में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में  सभी निर्णय तर्कसंगत, पारदर्शी एवं न्यायसंगत होने चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि आने वाले समय में वे विभिन्न मुद्दों को लेकर औपचारिक रूप से पत्राचार एवं संवाद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे, ताकि समस्याओं का समाधान शीघ्र एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जा सके। अंत में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति के साथ हुई वार्ता पर संतोष व्यक्त किया तथा आशा जताई कि शिक्षक एवं विद्यार्थी हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल जारी रहेगी और समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रो. राजेश सिंह, डॉ. जे.पी. सिंह, प्रो. लक्ष्मण सिंह, डॉ. यदुवंश कुमार, डॉ. उज्ज्वल सिंह, डॉ. संजय शर्मा राय, डॉ. अविनाश कौल, डॉ. अखिलेश गौतम, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. कृष्णकांत दुबे, डॉ. अवनीश यादव, डॉ. बालाजी भारद्वाज, डॉ. विवेक प्रजापति, डॉ. विकास यादव, डॉ. अनिल मौर्य, डॉ. सुनील मौर्य, डॉ. सच्चिदानंद पांडेय, डॉ. विवेक यादव, डॉ. बृजेश, डॉ. रमेश सिंह, डॉ. अनुराग चौधरी, डॉ. जितेश सिंह सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!