अजय पाण्डेय
जौनपुर। "संघ कार्य-ईश्वर का कार्य है। विगत सौ वर्षों से लाखों स्वयंसेवक इस राष्ट्रहित कार्यों में लगे हुए हैं। हम स्वयंसेवक शालीनता से संघ की 1 घण्टे चलने वाली शाखा में प्रतिदिन जाते हैं और नियमित योग, आसन, व्यायाम, खेलकूद और राष्ट्र प्रेम के गीत गाते हैं।
इस मौके पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जौनपुर विभाग कार्यवाह डॉ० नितीश जी कहा कि राम मन्दिर शाखा गूलर घाट के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम करने का उद्देश्य यही है कि हम सभी देश भक्त बने। संघ के 100 वर्ष पूर्ण हो गये हमारी जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गयी है। स्वयंसेवक हर क्षेत्र में अपने कार्यों से समाज को प्रभावित करता है। जीवन के छोटे-छोटे कार्यों में हमारा स्वयंसेवकत्व झलके। अस्पृश्यता दूर हो, आपस में भाई चारा बड़े, आपदा की स्थिति में स्वयंसेवक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।
इसी क्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम शुक्ल ने संघ कार्यों की प्रशंसा किया। कार्यक्रम का संचालन अतुल जी मुख्य शिक्षक ने किया। राकेश जी ने योग व्यायाम आसन, सन्तोष जी, एकल गीत रतन सेठ, अमृत वचन सन्दीप जी ने प्रस्तुत किया। वहीं वरिष्ठ स्वयंसेवक मोती लाल सोनकर को बाल स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश धारी अनुराग ने चित्र भेंट किया।
मुख्य शिक्षक राकेश जी ने वक्ता डॉ० नितीश जी को भेंट स्वरूप हनुमान जी का चित्र दिया। रतन सोनी ने राजाराम शुक्ल को चित्र एवं शाखा कार्यवाह मानिक चन्द द्वारा एक पुस्तक डॉ० नितीश जी को भेंट किया गया। अरविन्द पान्डेय की सम्मान स्वरूप अरूण जी ने चित्र भेंट किया। नगर संघ चालक धर्मवीर जी द्वारा सभी को प्रसाद स्वरूप मिष्ठान वितरित हुआ।
इस अवसर पर जिला व्यवस्था प्रमुख अश्वनी जी, जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख अविनाश जी, नगर धर्म जागरण प्रमुख सन्तोष जी, नगर व्यवस्था प्रमुख हेमन्त जी, गणशिक्षक अरूण गटनायक अजय, शैलेश श्रीवास्तव, गोपाल जी, शरद साहू, रतन सिंह परमार, सन्दीप सोनी, कुलदीप गटनायक, सन्दीप जी, शाखा पालक राजेन्द्र, मनीष, मोतीलाल गौड़, मधुसूदन श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। ध्वजारोहण प्रार्थना अविनाश जी ने किया।
.jpg)











