शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव में पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव में ओम प्रकाश जायसवाल अध्यक्ष एवं सुरेंद्र जायसवाल महामंत्री बने। उपाध्यक्ष पद पर राजेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष पद पर राधेरमण जायसवाल, मंत्री पद पर बृजेश जायसवाल एवं रमेश जायसवाल आय व्यय निरीक्षक चुने गये। इसके अतिरिक्त 15 सदस्य कार्यकारिणी में निर्विरोध चुने गये।
चुनाव अधिकारी इं. कृष्ण कुमार जायवाल मुन्नू एवं सहायक चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश जायसवाल सुदनीपुर ने निर्विरोध चुनाव सम्पन्न होने पर चुने हुये पदाधिकारियों एवं सदस्यों की घोषणा करते हुये निर्वाचित पदाधिकारी सदस्यों की सूची जारी कर दिया। इसी क्रम में सभी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल वाराणसी एवं गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जयसवाल आजमगढ़ ने शपथ ग्रहण कराया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री पीयूष जायसवाल, रीता जायसवाल शाहगंज को कोषाध्यक्ष एवं सोनी जायसवाल मड़ियाहूं को मंत्री बनाये जाने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शाहगंज नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, रविकांत जायसवाल, मछलीशहर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जयसवाल, आशुतोष जायसवाल, दुलारे लाल जायसवाल, संजय जयसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, दिनेश जायसवाल, अशर्फी लाल जायसवाल, जंगी लाल जायसवाल, विनोद जायसवाल, श्रवण जायसवाल, अनिल हरिओम, पवन जायसवाल, अशोक जायसवाल, विनोद जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, संतोष जायसवाल जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा मछलीशहर, विनय जायसवाल, रोहित जायसवाल, दिलीप जायसवाल बदलापुर, अतुल जायसवाल, सूरज जायसवाल नौतनवा, शत्रुघ्न जायसवाल, सुजीत जायसवाल, रविंद्र जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल सतन, संदीप जायसवाल, राजेश जायसवाल, मनोज जायसवाल मुंगराबादशाहपुर, अरविंद जायसवाल, सुभाष जायसवाल, दिनेश जायसवाल मड़ियाहूं, गौरव जयसवाल, इंदिरा जायसवाल, सोनी जायसवाल, चंदा जायसवाल, मंजू जायसवाल, शिल्पी जायसवाल, अर्चना जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र जायसवाल महामंत्री ने किया। अन्त में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल एवं राधेरमण जायसवाल ने संयुक्त रूप से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
.jpg)











