तेजस टूडे सं.
मो. शोहराब
जौनपुर। नगर के मोहल्ला प्रेमराजपुर में मोड़ के पास एक हाईटेंशन बिजली का खंभा टूटकर खतरनाक स्थिति में झुका हुआ है। यह खंभा फिलहाल केवल तारों के सहारे टिका हुआ है जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सबसे चिंताजनक बात यह है कि खंभा टूटने के बावजूद उसमें अभी भी बिजली सप्लाई चालू है। इससे आस—पास के लोगों, खासकर बच्चों और राहगीरों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। इस रास्ते से रोजाना स्कूली बच्चे और स्थानीय निवासी गुजरते हैं।
क्षेत्रीय सभासद राजकुमार मौर्य ने बताया कि इस मामले की शिकायत बिजली विभाग को दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यदि जल्द ही खंभे को ठीक नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग किया है, ताकि किसी अनहोनी से पहले इस समस्या का समाधान किया जा सके।
.jpg)











