jaunpur news: जौनपुर ऑब्स्टेट्रिक्स एण्ड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी की कमान डा. अन्जू कनोजिया के हाथ

Aap Ki Ummid
follow us
jaunpur news: जौनपुर ऑब्स्टेट्रिक्स एण्ड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी की कमान डा. अन्जू कनोजिया के हाथ



शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। जौनपुर ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्य एवं गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. रीना श्रीवास्तव (पूर्व विभागाध्यक्ष बीआरडी मेडिकल कॉलेज) एवं पूर्व विधायक जफराबाद डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में महिला स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने, जागरूकता बढ़ाने और चिकित्सकीय समर्पण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी को मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस मौके पर वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसके अनुसार अध्यक्ष डॉ. अंजू कनोजिया, उपाध्यक्ष डा. एम्बर खान, सचिव डॉ. शैलि निगम, चीफ पैटर्न डॉ. पी. सिंह, पैटर्न डॉ. शकुंतला यादव, इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट डॉ. शुभा सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. शिल्पी सिंह, संयुक्त सचिव/लाइब्रेरियन डॉ. प्रियंका सिंह, क्लिनिकल सचिव डॉ. पूजा यादव, सोशल एक्टिविटी प्रभारी डॉ. मधु शारदा, सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव एवं मीडिया प्रभारी डॉ. जया राय हैं।

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अंजू ने सोसाइटी के शैक्षणिक उन्नयन, महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और चिकित्सकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर डॉ. अरुण मिश्रा, डॉ. विनोद कन्नौजिया, डॉ. वी.एस. उपाध्याय, डॉ. आर.पी. यादव, ए.ए. जाफरी, हरेंद्र देव सिंह, डॉ. लालजी प्रसाद, डॉ. आलोक यादव, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. रजनीश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

समारोह में महिला चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी चर्चा का केंद्र रही। डॉ. अंजू कनोजिया के नेतृत्व में डॉ. शैलि निगम, डॉ. शिल्पी सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. पूजा यादव, डॉ. मधु शारदा, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव और डॉ. जया राय की भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ जहां सभी ने नई टीम को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!