अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा काफरपुर में रविवार को महाऋषि कश्यप जयंती एवं निषाद जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निषाद पार्टी के अध्यक्ष राम अजोर बिन्द ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों की चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
वहीं ग्रामसभा ककोर गहना के जिला सचिव रामजीत बिन्द ने कहा कि महाराजा निषाद एवं
महाऋषि कश्यप निस्वार्थ भक्ति समर्पण और सामाजिक सरलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर समाज में एकता का सौन्दर्य स्थापित किया जा सकता है। इस अवसर पर समिति के संयोजक सत्यदेव निषाद, सेक्टर अध्यक्ष शिवराज सोनकर, कमलेश बिंद, रामफेर पाल, निषाद पार्टी के रामलोचन, विकास, बादल, अमन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)










