jaunpur news: दलित छात्र के अपहरण-हमले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Aap Ki Ummid
follow us
jaunpur news:  दलित छात्र के अपहरण-हमले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी


7 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन व मोबाइल बरामद

अनुपम मौर्य

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक दलित छात्र के अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में 7 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई अर्टिगा कार, एक मोटरसाइकिल और चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। यह घटना 4 अप्रैल 2026 की शाम लगभग 5 बजे हुई थी। ग्राम सिरौली की निवासी रीना देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके 19 वर्षीय पुत्र गौरव, जो कक्षा 12 का छात्र है, का अपहरण कर लिया गया था।

तहरीर के अनुसार गौरव के दोस्त आर्यन का भिदूना निवासी सूरज गौतम से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते सूरज गौतम अपने साथी माइकल उर्फ श्वेत सिंह, सचिन मौर्या, सत्यम यादव, अंकित यादव सहित अन्य के साथ आया। उन्होंने गौरव को जातिसूचक गालियां देते हुए बेरहमी से पीटा। आरोपी गौरव को मोटरसाइकिल पर उठाकर ले गए और सजीवन के भट्ठे के पास अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर झिंगुरिया तिराहे से घेराबंदी कर छह अभियुक्तों को सुजुकी अर्टिगा के साथ गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य अभियुक्त सत्यम यादव को धनीपुर तिराहे के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में श्वेत सिंह उर्फ माइकल, अंकित यादव, सभाजीत गौतम, सूरज गौतम, नीरज गौतम, सचिन मौर्या और सत्यम यादव शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 115(2), 352, 140(4), 304(2) और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्त सत्यम यादव का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र दुबे, अनिल वर्मा, अम्ब्रीश सिंह सहित पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

adsads

adsads



adsads



ads

ads

ads



ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!