jaunpur news: शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव: शिवबचन

Aap Ki Ummid
follow us
jaunpur news: शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव: शिवबचन


उसरपुर प्राथमिक विद्यालय में निकाली गयी रैली

तेजस टूडे सं.

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उसरपुर ग्राम में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राममूर्ति सरोज व विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष पूनम यादव की संयुक्त अध्यक्षता में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गांव में जागरुकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। बच्चों ने नारे लगाते हुए अभिभावकों से अपील किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। रैली गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकली जिससे ग्रामीणों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी।

तत्पश्चात विद्यालय स्तर पर सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनके मनोबल को बढ़ाया गया।

इस बाबत प्रधानाध्यापक शिवबचन यादव ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। साथ ही कहा कि लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करने से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर केशव सिंह, छेदी लाल, आंगनवाड़ी मंजू देवी, संगीता देवी, वंदना, सीता देवी, पूनम देवी, राम सचन यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ads

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!