तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अकबरपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष व प्रभारी प्रधानाध्यापिका रागिनी देवी की अगुवाई में निकाली गयी।
रैली में बच्चों ने नारा लगाते हुये लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिवबचन यादव ने विद्यालय के सभी कक्षाओं में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री धर्मेंद्र कुमार, सहायक अध्यापक हीरेंद्र यादव, मंजूलता, अंबाला देवी, शिक्षामित्र नीरा देवी, आंगनवाड़ी उमा देवी, नगीना देवी, श्याम भवन शर्मा, सखन, सरिता सरोज, माधुरी, चम्पा, शकुंतला सहित सैकड़ों अभिभावकगण मौजूद रहे।
.jpg)











