jaunpur news: निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक की मांग

Aap Ki Ummid
follow us

 

jaunpur news: निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक की मांग

राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

बढ़ती महंगाई के बीच निजी स्कूलों की मनमानी


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। बढ़ती महंगाई के बीच निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली और जबरन शैक्षणिक सामग्री खरीदवाने के विरोध में राष्ट्रवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष रतनदीप शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन द्वारा अतिरिक्त उपजिलाधिकारी  शिव प्रताप को सौंपा गया। संगठन ने अभिभावकों व छात्रों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में महंगाई लगातार बढ़ रही है जिससे आम जनमानस का जीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में निजी स्कूल-कॉलेजों द्वारा मनमानी फीस वसूली से अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। आरोप लगाया गया कि कई निजी विद्यालय अपने निर्धारित प्रतिष्ठानों से ही किताबें, ड्रेस, जूते, बैग सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य करते हैं जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। विरोध करने पर अभिभावकों और छात्रों को मानसिक रूप से परेशान किए जाने की भी बात कही गई है।

संगठन ने सरकार से मांग किया कि प्रदेश में एक जन-जागरूकता अभियान चलाकर इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और सरकारी विद्यालयों की स्थिति को बेहतर बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र वहां आकर्षित हों। मुख्य मांगों में सभी विद्यालयों में NCERT की पुस्तकें निःशुल्क उपलब्ध हों, निजी स्कूलों द्वारा जबरन किताबें व सामग्री खरीदवाने पर रोक लगे, मनमानी फीस वसूली पर सख्त कार्रवाई करना शामिल हैं। इसके अलावा ड्रेस, जूते आदि के लिए विद्यालयों द्वारा दबाव न बनाने, NCERT पुस्तकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, ट्रांसपोर्ट फीस की मनमानी वसूली पर नियंत्रण करने की मांग किया। साथ ही प्रवेश शुल्क को एक बार तक सीमित करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर प्रमोद कुमार, प्रशांत भारती, नितेश कुमार, मोहित प्रजापति, अब्दुल्ला तिवारी, सोनू मौर्य, अपूर्व कुमार, संजय सिंह, अनूप रंजन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!