Jaunpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, आत्महत्या की आशंका

Aap Ki Ummid
follow us



डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जहरूद्दीनपुर गांव में सोमवार सुबह एक छात्रा का शव उसके ही घर के बंद कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी लक्ष्मीशंकर हरिजन की 20 वर्षीय पुत्री आकांक्षा उर्फ गोल्डी स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा थी। उसके पिता मुंबई में रोजी-रोटी के सिलसिले में रहते हैं जबकि आकांक्षा अपनी मां व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर रह रही थी। बताया जाता है कि रविवार रात भोजन के बाद वह छत पर अपनी मां और अन्य बच्चों के साथ सोने चली गई थी जबकि परिवार के कुछ सदस्य बाहर सो रहे थे। सोमवार सुबह जब उसका चाचा किसी काम से घर के अंदर गया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा गया तो आकांक्षा का शव पंखे से लटका दिखा।

यह दृश्य देखते ही परिजनों मेंचीख-पुकार मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या जैसा लग रहा है। हालांकि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

adsads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!