कार्यों को लेकर रहे जिम्मेदार
बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। डीसी मनरेगा तथा सिरकोनी ब्लॉक के नवागन्तुक कार्यकारी बीडीओ नन्द लाल कुमार ने सोमवार को ब्लॉक कर्मचारियों की बैठक बुलायी जहां कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिया। साथ ही कहा कि विकास कार्यो में।कोई कोताही न हो।उसको लेकर जिम्मेदार रहे। बैठक में श्री कुमार ने निर्देश दिया कि पीएम सूर्य घर योजना को पूरे निष्ठा व लगन से कराये। इसके अलावा गांव में नए तालाबों को खुदवाया जाय। साथ ही पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार का कार्य करवाया जाय। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य शुरू कराये जायं।किसानों से भूसा दान लिया जाय। किसानों का फार्मर रजिस्ट्री में कोई गलती नहीं होने पाये।आयुष्मान कार्ड का लाभ जरूरतमन्दों को मिले। गोशाला में लू से गोवंशों को बचाने के लिए त्रिपाल व पानी की व्यवस्था करवाये। एनआरएलएम से समूह से महिलाओं को जोड़ा जाय। इसके अलावा ब्लाक के होने वाले सभी विकास के कार्य को समय के साथ पूरा करवाये।बैठक में अनिल सिंह, आशीष सिंह, राकेश उपाध्याय, एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी, एडीओ ग्राम्य विकास रामजी सिंह सहित तमाम मौजूद रहे।
.jpg)











