राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रानीमऊ स्थित शराब ठेके के समीप रविवार की शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार श्याम बहादुर पुत्र हरखाली निवासी सहवै थाना शाहगंज अपनी बाइक से घर से जा रहे थे तभी सामने से आ रही बोलेरो ने नियंत्रण खो दिया और सीधे बाइक में टक्कर मार दी जिससे उक्त युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल पीएचसी सोंधी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
.jpg)










