शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। चैलेंज ताइक्वांडो कप में प्रतिभाग करने वाले मां लालती ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट देखकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मिशन वीरांगना खेल एवं शिक्षा ट्रस्ट की अध्यक्ष शिवानी मिश्रा ने सभी खिलाड़ी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव मास्टर प्रवीण मिश्रा मौजूद रहे।
गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट पाने वाले खिलाड़ी विराट मिश्रा, वीरांगना मिश्रा, प्रखर उपाध्याय, अधिकांश यादव, एलिजा अब्बास, शिव सिंह, हमजा खान, शानवी त्रिपाठी, ईशान पांडेय, श्रेयांश सिंह पटेल, सिल्वर मेडल में अन्य श्रीवास्तव, सोनाक्षी मौर्य, प्रियांशी मौर्य, ब्रोंज मेडल में आर्यन यादव, रिद्धि तिवारी हैं। मिशन वीरांगना ट्रस्ट की अध्यक्ष शिवानी मिश्रा ने कहा कि हम अपने ट्रस्ट के माध्यम से ताइक्वांडो खेल को बहुत ही ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षक मो. अब्बास सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)










