शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के रामलीला भवन चौराहे पर लगा वाटर कूलर पिछले कई दिनों से खराब पड़ा है जिसके चलते राहगीरों, मजदूरों और स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जाता है कि रामलीला भवन के ठीक सामने नगर पालिका परिषद द्वारा यह वाटर कूलर आमजन की सुविधा के लिए लगाया गया था। यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते थे लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण कूलर खराब होने के बाद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था न होना गंभीर समस्या बन गई है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द वाटर कूलर को ठीक कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
.jpg)









