जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में ज़ूम मीटिंग के माध्यम से जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों सहित सम्बंधित अधिकारियों के साथ फार्मर रजिस्ट्री, जनगणना 2027, आयुष्मान कार्ड से सम्बंधित कार्यों तथा निराश्रित गोवंश हेतु भूसा संग्रहण के सम्बन्ध में आवश्यक समीक्षा बैठक की गयी।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य सभी किसान भाइयों को जागरुक करते हुए किया जाए, इसके लिए गांव में कैंप भी आयोजित किये जायं। लेखपाल और पंचायत सहायक ईकेवाईसी के कार्य को अभियान चलाकर संपादित करें। कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को भी गति दी जाए। जनगणना के संबंध में प्रगणकों को समुचित ट्रेनिंग दी जाए। साथ ही उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संभ्रांतजन, किसान भाइयों को भूसा दान, महादान के संबंध में जागरूक करें तथा इस पुण्य कार्य में उनको प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित करें। अब तक लगभग छह हजार क्विंटल भूसा दान के माध्यम से संग्रहित हो चुका है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 अरुण यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
.jpg)











