Jaunpur News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जौनपुर में हुआ भव्य आयोजन, शिवमय हुआ प्रेक्षागृह

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जौनपुर में हुआ भव्य आयोजन, शिवमय हुआ प्रेक्षागृह


1000 वर्ष की ऐतिहासिक स्मृति और 75 वर्ष के पुनरूद्धार पर सांस्कृतिक संगम


जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में कार्यक्रम हुआ जहां विधायक मड़ियाहूं डॉ० आर०के० पटेल, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र सहित अन्य अधिकारीगण एवं आम जनमानस उपस्थित रहे। साथ ही प्रमुख मंदिरों के महंत जी की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगण ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।

प्रेक्षागृह में गुजरात में सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने तथा पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भगवान शिव की दिव्य एवं भव्य प्रतिमा प्रदर्शित की गई जिस पर अतिथिगण द्वारा पुष्प अर्पित कर पूजन किया गया। साथ ही सोमनाथ मंदिर के छायाचित्र का फीता काटकर उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय कलाकारों—प्रियांशी, रौनक, टीडी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों, शिवम निषाद एवं साधना द्वारा राधा कृष्ण की झांकी, रौनक द्वारा शिव तांडव सहित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। इस दौरान लखनऊ से आयोजित मुख्यमंत्री जी के मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को भी देखकर उनके उद्बोधन को सुना गया।

विधायक जी ने कहा कि लगभग 1000 वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांताओं द्वारा सोमनाथ मंदिर को खंडित किया गया था जिसका पुनरुद्धार हमारी सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक है। वर्तमान में सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रक्रिया निरंतर जारी है। जिलाधिकारी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर, जो प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रतिष्ठित है, हमारी समृद्ध संस्कृति एवं विरासत का अद्वितीय उदाहरण है। हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित एवं सशक्त बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अंतर्गत जनपद से चयनित विभिन्न क्षेत्रों और विधाओं के लोगों को सोमनाथ यात्रा हेतु लखनऊ भेजा गया जहां से उन्हें मुख्यमंत्री जी द्वारा सोमनाथ यात्रा हेतु रवाना किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। साथ ही उपस्थित अतिथिगण एवं अधिकारियों द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर आधारित बुकलेट का अवलोकन भी किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रेक्षागृह शिवमय वातावरण में आध्यात्मिक गीतों से गूंजता रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव ने किया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंड से चयनित तीर्थयात्रियों को सोमनाथ यात्रा हेतु रवाना किया गया था। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट, सहित अन्य अधिकारी गण और आम जनमानस उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के सभी तहसील, विकास खंड में भी प्रमुख शिवालय में भी कार्यक्रम किया गया।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!