रमेश चन्द्र यादव
कचगांव, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने स्थानीय विकास खंड अंतर्गत स्थानीय नगर पंचायत में स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माधोपट्टी में बनाए गए नगर पंचायत कचगांव के नए कार्यालय का निरीक्षण किया और उपस्थित लोगों से संवाद करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि माधोपट्टी की इस ऐतिहासिक भूमि पर आकर मुझे प्रसन्नता हो रही है। यहां से अनेक प्रबुद्धजन ने प्रशासनिक पदों पर रहते हुए देश को अपनी सेवाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने उपस्थित सफाई कर्मचारियों को सफाई योद्धा कहकर उनके कार्यों की प्रशंसा की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत फिरोज खान, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट, अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
.jpg)











