जौनपुर। अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि यूनियन बैंक आफ इंडिया जौनपुर नॉर्थ के सभागार में प्रधानमंत्री सोलर योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया की अध्यक्षता तथा क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक जौनपुर नॉर्थ संतोष कुमार क्षेत्र प्रमुख जौनपुर साउथ शशिकांत प्रसाद, अग्रणी जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव सहित यूनियन बैंक जौनपुर के समस्त बैंक शाखा प्रबंधक की उपस्थिति में बैठक हुई। इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि मुख्य रूप से एप्लीकेशन को पोर्टल पर सोर्स करना उसको सैंक्शन करना एवं उसको तय समय में वितरित करना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में उन्होंने यह भी कहा कि शाखा में वेंडर्स को सहयोग करते हुए आम नागरिकों को पीएम सूर्य घर की योजना हेतू जागरूक करना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न बैंक के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
.jpg)











