वेद ही धर्म का मूल है: योगेश भारद्वाज
अजय पाण्डेय
जौनपुर। आर्य समाज जौनपुर का 126 वार्षिकोत्सव 9, 10, 11 एवं 12 अप्रैल को नगर पालिका परिषद जौनपुर एवं आर्य समाज मंदिर में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर आचार्य योगेश महाराज आर्य गुरुकुल मुजफ्फरनगर, योगेश दत्त भजन उपदेशक बिजनौर, प्रवीण आर्य लखनऊ ने यज्ञ भजन प्रवचन का कार्यक्रम किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में धर्म के ऊपर उपदेश देते हुए योगेश भारद्वाज महाराज ने कहा कि अखंड ब्रह्मांड का मूल वेद ही है। जिन मनुष्यों को वेद का ज्ञान नहीं है और जिनकी आस्था वेद में नहीं है, वही मनुष्य प्रकृति के अंदर पाप का संचार करते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के अलावा रेखा साहू, आर्यन तिवारी, पवन साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)










