मौके पर दोनों की हुई दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
विनोद कुमार
केराकत,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के देवाकलपुर गांव के समीप उस समय हृदयविदारक घटना घटी जब एक पिता अपनी 7 वर्षीय पुत्र के साथ रिश्तेदारी से अपने घर वापस लौट रहा था कि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया और मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत कुछमुछ गांव निवासी रामकेश पुत्र उमानाथ 35वर्ष के रूप में हुई।
विदित हो कि मृतक रामकेश अपने सात वर्षीय पुत्र आफ़त के साथ अपने ससुराल चेवार से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही देवाकलपुर गांव के पास पहुंचे तभी जौनपुर से केराकत की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक विपरीत साइड से आकर सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय व मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के दौरान भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुटी। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था मृतक
मृतक अपनी पत्नी पार्वती व दो पुत्र अर्पित व आफत के साथ महाराष्ट्र के पुणे में रहकर परिवार का भरण पोषण करते थे। पिछले दो माह से मृतक पुणे से घर वापस लौट मजदूरी का काम करता था। छोटे पुत्र आफ़त के साथ सुसराल से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। पत्नी पार्वती को हादसे की खबर होते ही बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी।पार्वती का करुण—क्रंदन सुन मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई।
.jpg)











