जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह के हाथों जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लगभग एक दर्जन पात्र लोगों को वरासत/स्थानांतरण का शस्त्र लाइसेंस वितरित किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी की मंशा तथा शासन की प्राथमिकता है कि किसी पात्र व्यक्ति का कार्य ससमय बिना किसी परेशानी के निस्तारित किया जाय जिसके क्रम में आज पात्र लोगों को यह लाइसेंस वितरित किया जा रहा है। उक्त अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, शस्त्र लिपिक राजेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)











