अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर के चाचकपुर में स्थित गुरु तेज बहादुर साहेब तपोस्थली, जो मां गोमती नदी के पावन तट पर स्थित है और जनपद के सिख समाज के लोगों के आस्था का केंद्र है, का खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने गुरु तेज बहादुर साहेब तपोस्थली का पर्यटन विकास का शिलान्यास किया। साथ ही चाचकपुर से गुरु तेज बहादुर साहब तपोस्थली तक जाने के सड़क मार्ग का भी शिलान्यास किया। तपोस्थली के पर्यटन विकास के लिए कुल रुपया 91.64 लाख आवंटन किए गए हैं जिसे कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा कराया जायेगा। इसी क्रम में दूसरी परियोजना चाचकपुर (सिपाह) से गुरु तेज बहादुर साहब तपोस्थली तक सड़क मार्ग का निर्माण, जिसमें कुल लागत रुपया 64.73 लाख खर्च होंगे जिसे कार्यकारी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेज बहादुर साहब की तपोस्थली जनपद के सिख समाज के भाइयों का आस्था का केंद्र है। यहां पर 1670 के आसपास गुरु तेज बहादुर साहब तप किया है। यह उनकी तपोस्थली है। मैं भी आप लोगों के द्वारा यहां कई कार्यक्रमों में आ चुका हूं। यहां आने का रास्ता भी ठीक नहीं था। अब इसका रास्ता भी ठीक हो जाएगा। काम लग गया है और इस तपोस्थली का पर्यटन विकास भी हो जाएगा जिसमें एक हाल का निर्माण होगा। बाउंड्री बनेगी। सुंदरीकरण होगा। पेड़—पौधे लगेंगे और सोलर लाइट भी लगेगी। इसके अलावा बिजली विभाग द्वारा लाइट की भी व्यवस्था यहां की जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार कुलवंत सिंह छाबड़ा एवं संचालन सरदार जसविंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, सारिका सोनी, नगर अध्यक्ष डा. कमलेश निषाद, दिनेश सेठी, राजेश जावा, रिंकू सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, कार्यालय प्रभारी ब्रह्मेश शुक्ला, नन्द लाल यादव, बसंत प्रजापति, दीपक सिंह, सभासद सिप्पिन सिंह, पीयूष सिंह, सुनील यादव, जटाशंकर, सचिन सोनी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)











