चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में 19 अप्रैल को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से शांति भंग की आशंका के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के अंतर्गत कुल 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में तिलकधारी पुत्र स्व. रामदेव, राजकुमारी पत्नी तिलकधारी, मिठाई लाल पुत्र स्व. रामदेव, प्रतिमा पत्नी संतोष कुमार तथा सुदामा देवी पत्नी दूधनाथ निवासीगण गोडीला थाना शाहगंज रहे। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चंद्रभान व पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया।
.jpg)










