चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के निर्देशन में थाना शाहगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई किया।
पुलिस के अनुसार धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुंगराबादशाहपुर से संबंधित वारंटी अभियुक्त रितेश उर्फ गोलू पुत्र पंचम निवासी अऱन्द थाना शाहगंज को रविवार उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार (चौकी प्रभारी इमरानगंज) सहित थाना शाहगंज की पुलिस टीम शामिल रहे।
.jpg)










