Jaunpur News: एबीएस इण्टरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: एबीएस इण्टरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन


अनुष्का मौर्य ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करके किया टॉप

तेजस टूडे सं.

पंकज बिन्द

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र सवंसा एबीएस नगर स्थित एबीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रा अनुष्का मौर्य ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। विद्यालय ने लगातार कई वर्षों से शत-प्रतिशत परीक्षाफल देने की अपनी परंपरा को कायम रखा है। इस वर्ष भी एबीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने जनपद टॉपर सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार स्थानीय क्षेत्र में एबीएस इंटरनेशनल स्कूल एकमात्र ऐसा संस्थान है जिसने इस स्तर का गौरवपूर्ण परिणाम प्राप्त किया है।

अनुष्का मौर्य के अलावा समीक्षा ने 94 प्रतिशत दिव्यांशु शुक्ला ने 92.8 प्रतिशत प्रज्ञा यादव ने 91.2 प्रतिशत विभु दुबे ने 89.2 प्रतिशत निधात्री त्रिपाठी ने 89 प्रतिशत आयुष शर्मा ने 87.2 प्रतिशत और दिव्यांशी यादव ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन सभी विद्यार्थियों ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।एबीएस इंटरनेशनल स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं विद्यालय के डायरेक्टर सतीश सिंह ने इस शानदार सफलता पर सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया।

adsads

ads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!