डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक वृद्ध समेत दो लोग घायल हो गये। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना में पहरजापुर गांव निवासी 65 वर्षीय राम आसरे साइकिल से बाजार करने पट्टीनरेंद्रपुर गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनके सिर में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर डीह असरफाबाद गांव के पास मोड़ पर हुई जहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चिल्हीरामपुर (झलियहवा) गांव निवासी ट्रैक्टर चालक 48 वर्षीय राकेश वर्मा घायल हो गए। उन्हें सूरापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
.jpg)










