Jaunpur News: कटे गेहूं के खेत में लगी आग, 3 कुंतल भूसा राख

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कटे गेहूं के खेत में लगी आग, 3 कुंतल भूसा राख


खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सैद गोरारी पोखरे के पीछे शनिवार शाम करीब 4 बजे कटे हुए गेहूं के खेत में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने तेजी से फैलकर आसपास के हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया। 

इसी दौरान ढढवारा खुर्द निवासी इशुफ पठान पुत्र रोजन द्वारा गांव के विनोद कुमार पुत्र रामधारी गौतम से खरीदा गया लगभग 3 कुंतल भूसा भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल डायल 100 और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!