jaunpur news: कार की टक्कर से फल विक्रेता गम्भीर रूप से घायल

Aap Ki Ummid
follow us
jaunpur news: कार की टक्कर से फल विक्रेता गम्भीर रूप से घायल


तेजस टूडे सं.

अतुल जायसवाल

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित यादव नगर बाजार में शनिवार को एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने एक फल विक्रेता को जोरदार टक्कर मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार फल विक्रेता सोनू गुप्ता दूध लेकर सड़क पार कर रहे थे। इतने में मिर्जापुर की तरफ से जौनपुर जा रही तेज रफ्तार की अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सोनू गुप्ता को भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। क्षेत्र में बने जगह-जगह अवैध कट और अनियंत्रित यातायात इन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बार-बार शिकायत के बाद भी प्रशासन अवैध कट और अनियंत्रित यातायात नियंत्रण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है जिससे आए दिन भारी दुर्घटना होती रहती है। ग्रामीण और राहगीरों ने प्रशासन से तत्काल अवैध कट बंद करवाने और स्पीड ब्रेकर लगवाने और पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग किया है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!