jaunpur news: थानाध्यक्ष सुजानगंज की पहल पर 5 वर्षों से लम्बित विवाद का हुआ निस्तारण

Aap Ki Ummid
follow us

 

jaunpur news: थानाध्यक्ष सुजानगंज की पहल पर 5 वर्षों से लम्बित विवाद का हुआ निस्तारण

तेजस टूडे सं.

तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सरायकेवट में पिछले 5 वर्षों से चल रहे जमीनी विवाद को दोनों पक्षों ने शनिवार को समाधान दिवस पर थानाध्यक्ष के पहल पर आपसी समझौते के अनुसार सुलह करने पर राजी हो गये। जानकारी के अनुसार सरायकेवट ग्राम निवासी रामलाल पुत्र गंगादीन गौतम तथा रामबन पुत्र कमला प्रसाद के बीच में जमीनी विवाद को लेकर पिछले 5 वर्षों से आपसी विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों पक्षों ने थाना सुजानगंज में आयोजित समाधान दिवस पर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे जहां थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडेय ने दोनों पक्षों को समझाया जिसके बाद थानाध्यक्ष की इस पहल पर दोनों पक्ष आपसी समझौते के अनुसार सुलह करने के लिए तैयार हो गये। थानाध्यक्ष द्वारा इस प्रकार का तीसरा समझौता कराया गया जिसमें कई वर्षों से लंबित जमीनी विवाद दो पक्षों में चल रहा था। थानाध्यक्ष के इन कार्यों से क्षेत्र में फूलचंद पांडेय चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोगों के अंदर उनके प्रति एक अलग सम्मान देखा जा रहा है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!