जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में ’जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति’ की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में शासन द्वारा विकसित ’स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल’ के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी। उक्त पोर्टल विद्यालय परिवहन प्रणाली की निगरानी, सत्यापन एवं सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने में सहायक होगा। पोर्टल के सफल संचालन के लिए यह अनिवार्य है कि विद्यालयों द्वारा निम्नलिखित डेटाबेस की तैयार कर अपलोड करने की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाय।
ए0आर0टी0ओ0 द्वारा विद्यालय लागिन सम्बन्धी जानकारी दी गयी जिसमें बताया गया कि निगरानी पोर्टल पर लॉगिन कर यूजर नेम -विद्यालय का UDISE कोड एवं पासवर्ड विद्यालय का UDISE कोड (प्रथम लॉगिन के उपरान्त पासवर्ड परिवर्तन अनिवार्य) अंकित कर पोर्टल पर वाहन सम्बन्धी विवरण 15 अप्रैल के मध्य दर्ज करना अनिवार्य है। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया गया कि तय समय सीमा के अन्दर समस्त कार्यवाही पूर्ण करायें। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सत्येन्द्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, यात्री/माल कर अधिकारी प्रमोद कुमार, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पवन कुमार, यातायात निरीक्षक मनोज पाण्डेय, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक सिंह एवं जनपद के स्कूलों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य प्रतिभाग किया।
.jpg)










