Jaunpur News: संवर्धन द्वितीय चरण-पराविधिक स्वयंसेवकों के लिये क्लस्टर आधारित मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: संवर्धन द्वितीय चरण-पराविधिक स्वयंसेवकों के लिये क्लस्टर आधारित मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित


जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील शशि की अध्यक्षता एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय/नोडल अधिकारी लोक अदालत रणजीत कुमार व सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला प्राधिकरण सुशील सिंह की देख-रेख में मीटिंग हाल में संवर्धन द्वितीय चरण-पराविधिक स्वयं सेवकों (अधिकार मित्र) के लिये क्लस्टर आधारित मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया।

इस मौके पर जनपद न्यायाधीश ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जहां प्रीति श्रीवास्तव प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सहित समस्त अपर जनपद न्यायाधीशगण, सिविल/फौजदारी न्यायिक अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश नेइपराविधिक स्वयंसेवकों की भूमिका, सामाजिक उत्तरदायित्व और न्याय तक सबकी पहुँच सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि पराविधिक स्वयंसेवक समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं विधिक सहायता पहुँचाने की रीढ़ होते हैं, इसलिए उनका प्रशिक्षित, सक्षम और संवेदनशील होना अत्यंत आवश्यक है।

बाल संरक्षण अधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के माध्यम से विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन व केन्द्र/राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान कराया गया। सदस्य स्थायी लोक अदालत विजय शंकर श्रीवास्तव ने स्थायी लोक अदालत से सम्बन्धित जानकारी प्रदान करायी। सहायक श्रमायुक्त अधिकारी देवव्रत यादव ने श्रम विभाग से सम्बन्धित कानूनी अधिकारों, प्रदान किये जाने वाले लाभों के बारे में विस्तापूर्वरक जानकारी प्रदान करायी।

मध्यस्थ जि0वि0से0प्रा0 संजय उपाध्याय एडवोकेट, मनोज वर्मा ने प्रतिभागियों को विधिक सेवा की योजनाओं, नालसा एवं यूपीएसएलएसए द्वारा संचालित विभिन्न मिशनों, कमजोर एवं वंचित वर्गों के संरक्षण, सुलह एवं मध्यस्थता की प्रक्रिया, महिला एवं बाल संरक्षण संबंधी कानून, निःशुल्क विधिक सहायता के प्रावधान, अपराध पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, घरेलू हिंसा व लैंगिक अपराधों के मामलों में कार्यप्रणाली तथा जनजागरूकता अभियानों के प्रभावी संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दिया।

इसी क्रम में असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउन्सिल प्रकाश तिवारी व अनुराग चौधरी ने एलएडीसीएस द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान करायी। कार्यक्रम का संचालन डा0 दिलीप सिंह डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल ने किया। कार्यक्रम का समापन सचिव जिला प्राधिकरण सुशील सिंह द्वारा किया गया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!