Jaunpur News: जनगणना के प्रथम चरण की तैयारी बैठक आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जनगणना के प्रथम चरण की तैयारी बैठक आयोजित


जौनपुर। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के संबंध में प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में समस्त चार्ज अधिकारियों को, सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की सी0एम0एम0एस0 पोर्टल पर यूजर आईडी बनाने, उनके ट्रेनिंग बैच बनाने का कार्य तीन-तीन दिवसों में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। जिले में 10,000 से अधिक से गणनाकर्मियों को नियुक्त कर उनका प्रशिक्षण 16 अप्रैल से तहसील स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और समयबद्ध है इसलिए इस कार्य को गंभीरता के साथ समयबद्ध रूप से करना सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!