Jaunpur News: जौनपुर में लूटेरी दुल्हन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जौनपुर में लूटेरी दुल्हन


शादी का झांसा देकर 1 लाख, मोबाइल व बैग लूटकर साथियों संग हुई फरार

बांदा निवासी युवक जौनपुर अपने साले के विवाह के लिये आया था लड़की देखने

सोशल मीडिया से सम्पर्क में आयी बिचौलिया, लड़का पक्ष को जौनपुर बुलायी थी युवती

पीड़ित का आरोप: शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस ने नहीं की कार्यवाही

चौकिया धाम, जौनपुर। लूटेरी दुल्हन की तर्ज पर एक युवती ने अपने साथियों संग मिलकर विवाह करने आये युवक व उसके स्वजनों से लगभग एक लाख नगद, मोबाइल व सामानों से भरा बैग लूट कर भाग गयी। घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शाहगंज हाइवे किनारे कमला नेहरू इंटर कॉलेज के पास शनिवार देर शाम घटित हुई। पीड़ित ज़ब शीतला चौकियां चौकी पर शिकायत करने गए तो आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पूछने पर शीतला चौकियां चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरी घटना रहस्यमय बनी हुई है। आखिर सच क्या है?

बांदा जिला निवासी रवि द्विवेदी ने बताया कि सोशल मीडिया फोन के माध्यम से जौनपुर के एक युवती से कुछ माह पूर्व सम्पर्क हुआ था। बातों-बातों में ही मेरे साले रीवा निवासी आनन्द पाण्डेय के विवाह की बात होने लगी तो युवती ने जौनपुर में एक रिश्ता बताया। कहा कि कोर्ट मैरेज भी हो जाएगी। 17 अप्रैल को मिलना तय हुआ। 17 अप्रैल को रवि द्विवेदी, रीवा निवासी अपने साले आनन्द पाण्डेय व साढ़ू संजय के साथ लड़की देखने जौनपुर के बदलापुर तहसील आकर पहुंचे जहां मिठाई की दुकान पर युवती श्वेता ने साले के लिये बुलायी लड़की व उसके स्वजनों से मिलवाया। लड़की का नाम और साथ आये दो युवकों में एक युवक को उसका चाचा रमेश शर्मा व दूसरे को भाई सुमित शर्मा तथा निवासी ग्राम नयनसंड थाना गौराबादशाहपुर बताया। लड़की ने अपना आधार कार्ड भी दिखाया। एक—दूसरे को पसंद करने बाद तय हुआ कि अगले दिन 18 अप्रैल शनिवार को कोर्ट मैरेज होगी।

आरोप है कि अगले दिन श्वेता ने कोर्ट मैरेज करवाने की बात कह बदलापुर क्षेत्र में ही पेपर मंगवाया। विवाह का दस्तावेज लाने वाले ने खुद को वकील बताकर कहा कि यहां से नहीं जौनपुर शहर से काम होगा। वहां से सभी शहर के लोहिया पार्क के पास आये। थोड़ी देर बाद कोर्ट का पेपर लाया गया जिस पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर किया। लड़की की विदाई की बात आयी तो मध्यस्थता कर रही श्वेता ने कहा कि ठीक है। लड़की पक्ष बहुत गरीब है। पहले 80 हजार इनको दे दो।

आरोप है कि रुपये मिलने के बाद लड़की ने बहाना बनाया कि उसकी बुआ आयी है। घर जाकर मिलकर तब चलेंगे। इसके बाद सभी को बहला—फुसलाकार ऑटो से लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शाहगंज हाइवे किनारे कमला नेहरू स्कूल के पास लिवा गये। वहीं किनारे से गये एक कच्चे रास्ते पर जहां 6 लोग पहले से मौजूद थे। डरा—धमकाकर मोबाइल, जेब में पड़े रुपये व बैग लेकर भाग गये। यह मामला शादी विवाह का है या खरीद फरोख्त का...? क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। चौकियां चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। संबंधित कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं मिला है।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!