Jaunpur News: परिवर्तन समाज पार्टी व वैश्य एकता मंच ने श्रिया जायसवाल को किया सम्मानित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: परिवर्तन समाज पार्टी व वैश्य एकता मंच ने श्रिया जायसवाल को किया सम्मानित


बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के दवा व्यवसायी विनोद जायसवाल की पुत्री श्रिया जायसवाल ने हाईस्कूल सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में चतुर्थ स्थान व सनबीम स्कूल की टॉपर छात्रा बनी। इस पर परिवर्तन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू ने बुकें देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा लगन, संयम व अनुशासन के साथ यदि परिश्रम किया जाय तो जीवन में सफलता अवश्य मिलती है। श्रिया जयसवाल लगातार 4 वर्षों से अपने स्कूल के टॉपर रहने के साथ 97.6% अंक पाकर यह साबित कर दिया कि यदि समय का उपयोग किया जाय तो कोई भी लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। आगे चलकर अवश्य ही वह एक चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करेगी। इस दौरान श्रिया ने डॉक्टर बनने की इच्छा व्यक्त करते हुये कहा कि मेरे माता-पिता व मेरे गुरुजनों के मार्गदर्शन से यह सम्भव हो सका। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजुल सिंह, डा. नीरज स्वामी, रामाश्रय साहू, हेमलाल गुप्ता, वैश्य समाज के शशि जायसवाल, संतोष जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

adsads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!