संजय शुक्ला
जौनपुर। राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिका परिषद जौनपुर के टाउन हॉल मैदान पर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने किया। एसडीएम सदर द्वारा मनोनीत सभासद पंकज श्रीवास्तव, अरविंद गुप्ता, संदीप जायसवाल, रोहन सिंह, राहुल साहू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि सभी चुने हुये एवं मनोनीत सभासद को अध्यक्ष के साथ समन्वय बनाकर नगर के विकास एवं जनता की सुविधा के लिए एकजुट होकर कार्य करें। जो सभासद मनोनीत होकर आए हैं, वह अपने क्षेत्र के अनुभवी एवं कुशल हैं। नगर के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि डा. राम सूरत मौर्य, भाजपा के जिला महामंत्री पियूष गुप्ता, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, भाजपा के नगर अध्यक्ष डा. कमलेश निषाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)











